यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जालंधर का संतोषी नगर; एक व्यक्ति की मौत, महिला व बच्चा बुरी तरह झुलसे
जालंधर के संतोषी नगर में घरेलू घैसा सिलेंडर फटने से एरिया में दहशत फैल गई है। हादसे में एक व्यक्ति ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। काजी मंडी के साथ सटे संतोषी नगर में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर एक सोडा बेचने वाली वैन में पड़ा था। सिलेंडर फटने से मोहन ठाकुर नाम के व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। वहीं, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनको लोगों ने पास ही स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची।
लोगों ने बताया कि मोहन ठाकुर एक वैन में सोडा बेचने का काम करता है। सोडा मशीन के साथ सिलेंडर फिट कर रहा था कि अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनी गई। सिलेंडर बदल रहा मोहन ठाकुर चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच करवाई जाएगी। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने से वैन सहित आसपास के घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
बता दें कि पिछले दिनों शहर की भगत सिंह कालोनी में भी करीब एक दर्जन गैस सिलेंडर फटने से भारी नुकसान हुआ था। घटना के पीछे यहां अवैध रूप से सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरने का गोरखधंधा सामने आया था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
