विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में फायरिंग की घटना में चार पंजाबियों की मौत, दहशत में भारतीय मूल के लोग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 17 Apr 2021 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 02:26 PM (IST)

अमेरिका में हुई एक फायरिंग की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार पंजाबी भी ...और पढ़ें

अमेरिका में फायरिंग में चार पंजाबियों की मौत। सांकेतिक फोटो
अमेरिका में फायरिंग में चार पंजाबियों की मौत। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, होशियारपुर। अमेरिका में इंडियानापोलिस हवाई अड्डे के पास फेडेक्स केंद्र के बाहर हुई फायरिंग की एक घटना में पंजाबी मूल के चार लोगों की मौत हो गई। इससे वहां रहनेे वाले पंजाबियों में दहशत का माहौल है। अमेरिका में फायरिंग में मरने वालों में एक होशियारपुर के कोटला नोध सिंह निवासी जसविंदर सिंह हैं। जसविंदर सिंह अपने छोटे बेटे के साथ अमेरिका में रहते थे।

बीती शाम हुई वारदात में जसविंदर सिंह की मौत हो गई। इससे गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय जसविंदर सिंह काम पर गए थे। शाम को जब वह लौटने लगे तो एक विदेशी मूल के युवक ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मौके पर आठ लोगों की मौत हो गई। इन आठ लोगों में से चार पंजाबी मूल के हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। परिवार के मुताबिक उन्हें सुबह ही फोन आया था कि उनके पिता जी की कल फायरिंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर उड़ा दिया।