Move to Jagran APP

विश्व कप में धूम मचाएंगे पंजाब के खिलाड़ी, दिखेगा यहां की हॉकी स्टिक का जलवा

पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी इंडिया में अपना दमखम दिखाएंगे। चार खिलाड़ी तो जालंधर के हैं। ये खिलाड़ी जालंधर खेल इंडस्ट्री को प्रमोट कर रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 02:07 PM (IST)
विश्व कप में धूम मचाएंगे पंजाब के खिलाड़ी, दिखेगा यहां की हॉकी स्टिक का जलवा
विश्व कप में धूम मचाएंगे पंजाब के खिलाड़ी, दिखेगा यहां की हॉकी स्टिक का जलवा

जालंधर [कमल किशोर]। भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप शुरू होने जा रहा है। पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी इंडिया में अपना दमखम दिखाएंगे। चार खिलाड़ी तो जालंधर के हैं। खास बात यह है कि देश को हॉकी के कई धुरंधर देने वाले पंजाब के ये खिलाड़ी जालंधर की खेल इंडस्ट्री को प्रमोट कर रहे हैं।

loksabha election banner

विश्व कप में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जालंधर स्थित रक्षक स्पोट्र्स की हॉकी स्टिक के साथ अपने खेल का दमखम दिखाएंगे। कंपनी ने 15 दिन पहले ही खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को 6 हॉकी भेजी हैं। इसी कंपनी की हॉकी स्टिक से भारतीय महिला हॉकी टीम की तीन खिलाड़ी रानी रामपाल, सविता व दीप ग्रेस इक्का भी खेल रही हैं।

रक्षक हॉकी से खेल चुके है पूर्व ओलंपियंस

रक्षक की कंपोजिट हॉकी से पूर्व हॉकी ओलंपियन दिलीप टर्की, बलजीत सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह मंडेर, बलजीत सिंह ढिल्लों, संजीव कुमार, राजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह सोढ़ी व कई अन्य नेशनल स्तर के खिलाड़ी खेल चुके हैं।

अभिनेता एमी विर्क भी पकड़ चुके है रक्षक की हॉकी

वर्ष 2016 में हॉकी जूनियर वल्र्ड कप के कप्तान रहे हरजीत सिंह की जीवनी पर पंजाबी फिल्म 'हरजीता' बनी थी। इसमें हरजीत का रोल अभिनेता एमी विर्क ने निभाया था। वल्र्ड कप जीतने के सफर को फिल्म में दिखाया गया था। एमी विर्क व अन्य खिलाड़ियों की भूमिका निभाने वाले को-स्टार ने रक्षक कंपनी की ही हॉकी स्टिक के साथ-साथ ड्रेस व शूज पहनकर खेला था।

कई ओलंपियन खेल चुके हैं उनकी हॉकी स्टिक से

रक्षक स्पोट्र्स कंपनी के एमडी संजय कोहली ने बताया कि विश्व कप में सिमरनजीत सिंह और वूमेन हॉकी टीम से रानी रामपाल, सविता व दीप ग्रेस इक्का उनकी कंपनी में बनी हॉकी स्टिक से खेल रही हैं। सिमरनजीत को पन्द्रह दिन पहले ही छह कंपोजिट हॉकी बनाकर भेज दी थी। कई ओलंपियन उनकी कंपनी की हॉकी स्टिक से खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी विश्व कप में हॉकी इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.