Move to Jagran APP

Jalandhar Today 28th Dec 2020: कांग्रेस भवन राजेंद्र नगर में स्थापना दिवस समारोह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। वहीं आज कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर जिला कांग्रेस भवन राजेंद्र नगर में समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:27 AM (IST)
Jalandhar Today 28th Dec 2020: कांग्रेस भवन राजेंद्र नगर में स्थापना दिवस समारोह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे होगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार,  24 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

- नववर्ष को लेकर तमाम तरह की खरीदारी एक ही छत तले करने के लिए शहर में पिछले 3 दिनों से चल रहा दिल्ली का बाजार आज सिमट जाएगा। देश भगत यादगार हाल में जारी दिल्ली का बाजार एग्जिबिशन 28 दिसंबर को सुबह 10 से रात 9 बजे तक रहेगी। जिसमें होम डेकोर, ड्रेसेस, हैंडलूम, फर्नीचर, टॉयज तथा विभिन्न प्रकार के फूल के अलावा गृहपयोगी हर तरह के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। एग्जीबिशन में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। जहां पर परिवार सहित जाकर खरीदारी का आनंद लिया जा सकता है।

- कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर जिला कांग्रेस भवन राजेंद्र नगर में समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से कांग्रेसी नेता शामिल होकर इस समारोह में अपनी शामूलियत दर्ज करेंगे।

- सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी हॉकी ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे से हॉकी की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा।

- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रीत नगर में चार साहिबजादों को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें स्त्री सत्संग सभा की सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.