विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमूल-मदर डेयरी के बाद पंजाब में वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज से नया रेट लागू; जानिए अब कितने रपये मिलेगा

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:07 AM (IST)

अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है, जो 13 नवंबर ...और पढ़ें

वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम। फाइल फोटो

वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम। फाइल फोटो

HighLights

  1. वेरका दूध के दाम 13 नवंबर से बढ़ेंगे।

  2. सभी प्रकार के दूध पर 4 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी।

  3. लस्सी, दही, घी के दाम में कोई बदलाव नहीं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। नए रेट 13 नवंबर यानी शुक्रवार से लागू होंगे। इसके तहत वेरका के सभी तरह के दूध के दामों में चार रुपये प्रति किलो का इजाफा किया जाएगा। वीरवार को वेरका मिल्क प्लांट द्वारा सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को नए रेट की सूची जारी कर दी गई। हालांकि, दूध के दामों में बढ़ोतरी के बीच लस्सी, दही, देसी घी सहित अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही।

किस उत्पाद का रेट पहले व अब

फुल फैट दूध
पहले 72 रुपये प्रति किलो
अब 76 रुपये प्रति किलो

स्टैंडर्ड दूध
पहले 66 रुपये प्रति किलो
अब 70 रुपये प्रति किलो

लो फैट दूध
पहले 54 रुपये प्रति किलो
अब 58 रुपये प्रति किलो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।