विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में जालंधर पंजाब में फर्स्ट, 88.8 प्रतिशत लाभपात्रियों को किया कवर

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 01:41 PM (IST)

जालंधर ने आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 88.08 प्रतिशत लाभपात्रियों को कवर कर राज्य भर में पहला ...और पढ़ें

जालंधर सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजाब में फर्स्ट आया है।
जालंधर सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजाब में फर्स्ट आया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर ने आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 88.08 प्रतिशत लाभपात्रियों को कवर कर राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाना शामिल था। यह जानकारी डीसी घनश्याम थोरी ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत योग्य लाभपात्री पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 2.62 लाख परिवार समूहों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 2.30 लाख रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में अब तक 5.30 लाख व्यक्तिगत कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में कुल लाभपात्रियों की प्रतिशतता सिर्फ 46.13 फीसद थी, जिसमें सिर्फ 1.31 लाख परिवार शामिल थे। उन्होंने इस प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम की प्रशंसा की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।