विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firing in Kapurthala : कपूरथला में जमीन विवाद को लेकर चली गोलियां, 13 लोगों पर मामला दर्ज

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 24 Apr 2021 12:21 PM (IST)

कपूरथला के गांव महीवाल में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां ...और पढ़ें

कपूरथला में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दी।
कपूरथला में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दी।

कपूरथला, जेएनएन। थाना तलवंडी चौधरियां के गांव महीवाल में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चला दी। जमीन मालिक ने परिजनों के साथ कंबाइन मशीन की आड़ में छिप कर जान बचाई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 लोगों मामला दर्ज किया है। सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

गांव महीवाल निवासी मनजिंदर सिंह ने थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 20 अप्रैल को शाम छह बजे कंबाइन व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपनी जमीन में गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे। उनका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जब उन्होंने गेहूं की कटाई शुरू की तो खेत में अमरीक सिंह, भगवान सिंह, गमदूर, सुरमुख सिंह उर्फ सरताज सभी निवासी गांव मंड चौधरीवाल व इंद्रपाल सिंह निवासी गांव धुंदा तरनतारन अपने आठ अज्ञात साथियों सहित आ गए गेहूं काटने से मना करते लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने अपने परिवार सहित कंबाइन व ट्रैक्टर-ट्राली की आड़ लेकर जान बचाई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें