विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 01:20 PM (IST)

गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में लड़के पक्ष के चार ...और पढ़ें

सिविल अस्पताल बटाला में उपचाराधीन लोग। (जागरण)
सिविल अस्पताल बटाला में उपचाराधीन लोग। (जागरण)

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पाकिस्तान की सीमा से सटे गुरदासपुर जिले के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में लड़के पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई, दो की मौत मौके पर ही हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। दो युवक घायल भी हुए हैं। घायलों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं  शवों को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

दरअसल, रविवार सुबह गांव बल्लरवाल का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में लड़के के दादा, पिता, भाई व चचेरे भाई शामिल हैं, जबकि एक सगे व एक चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। काबिलेजिक्र है कि लड़की का पिता मौजूदा पंच हैं, जबकि लड़के का परिवार खेतीबाड़ी का काम करता है।

सुखविंदर सिंह के बेटे जर्मन के अपनी ही गांव के पंच सुखजिंदर सिंह की बेटी से प्रेम संबंध थे। जिसके चलते वह दोनों रविवार की सुबह घर से भाग गए, लेकिन बाद में वापस आ गए। जिसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए, लेकिन लड़की का पिता सुखजिंदर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ लड़के के खेतों में गया और खेत में काम कर रहे उसके परिवारिक सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, लड़की का पिता व उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह निवासी वासियाना पुराना बल्लरवाल थाना घुमान के रूप में हुई है। घायलों की पहचान हरमनदीप सिंह व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक-युवती आपस में प्रेम करते हैं। इसको लेकर लड़की पक्ष वाले विरोध जताते रहे हैं। जब दोनों प्रेमी घर से गए तो परिवार वाले गुस्से में थे। इसी गुस्से में उन्होंने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।