Move to Jagran APP

देर रात बूटा मंडी में भिड़े दो गुट, गोलियां चलने से एक युवक घायल

गोली अशोक नगर के नितिन अरोड़ा को लगी है। उसे कुछ लोग ऑर्थोनोवा अस्पताल में छोड़ गए थे। वहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 02:49 PM (IST)
देर रात बूटा मंडी में भिड़े दो गुट, गोलियां चलने से एक युवक घायल
देर रात बूटा मंडी में भिड़े दो गुट, गोलियां चलने से एक युवक घायल

जालंधर, जेएनएन। शनिवार रात करीब एक बजे बूटा मंडी में दो गुटों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान सड़क पर गोलियां भी चली। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। कुछ लोग उसे ऑर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवा कर चले गए थे, जहां से बाद में उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। रात में ही एडीसीपी वत्सला गुप्ता, एसीपी बलविंदर सिंह और थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

थाना प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि घायल युवक की पहचान अशोक नगर निवासी नितिन अरोड़ा के रूप में हुई है। उसे गोली लगने के बाद कुछ लोग उसे अस्पताल के बाहर छोड़ कर चले गए थे। फिलहाल, पुलिस अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है ताकि उसे छोड़कर जाने वालों का पता लगाया जा सके। वहीं, वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

इधर, घायल युवक नितिन के पिता भोलेनाथ ने बताया कि उनका बेटा गोवा में एक होटल में काम करता है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। बीती रात दोस्तों को मिलने बाहर गया लेकिन देर रात फोन आया कि उसे गोली लग गई है।

राजनगर में हुए गोलीकांड से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि मामला लॉकडाउन के दौरान राजनगर में हुए गोलीकांड से जुड़ा है। नितिन अरोड़ा का तब अमन नाम की शराब तस्कर के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों जेल भी गए थे। वहां पर भी दोनों के बीच रंजिश हुई थी, उसी का बदला लेने के लिए नितिन पर गोली चलाई गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.