विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में घुसकर पुजारी को गोली मारी, बचाने वाली युवती भी घायल

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 31 Jan 2021 01:14 PM (IST)

जालंधर के फिल्लौर में धार्मिक स्थल पर गोलियां चली हैं। हमले में डेरे का पुजारी संत ज्ञान मुनि और उन्हें ...और पढ़ें

जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में हुई फायरिंग में घायल सिमरन व पुजारी। जागरण
जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में हुई फायरिंग में घायल सिमरन व पुजारी। जागरण

जालंधर, जेएनएन। रविवार सुबह-सुबह फिल्लौर के धार्मिक स्थल पर गोलियां चलने का समाचार है। हमले में डेरे का पुजारी संत ज्ञान मुनि और उन्हें बचाने का प्रयास कर रही लड़की सिमरन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौके पर संगत भी मौजूद थी। पुलिस के आला अधिकारियों समेत देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि फिल्लौर के भार सिंह पुरा गांव में सुबह मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। यहां संगत मौजूद थी कि तभी बदमाशों ने पहुंच कर पुजारी पुजारी संत ज्ञान मुनि पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। इस बीच सिमरन नाम की युवती ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी निशाने पर ले लिया। सिमरन को दो गोलियां लगी हैं। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

फिल्लौर के मंदिर में गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।

मंदिर को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इसं मंदिर की स्थापना को लेकर कुछ समय पहले विवाद हुआ था। फायरिंग की घटना को उसी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुट गई है।