विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के अमर आर्ट एंड ऑन एकेडमी में देर रात लगी आग, धमाकों की आवाज से मची अफरा-तफरी

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:47 PM (IST)

जालंधर के लद्देवाली रोड स्थित अमर आर्ट एंड ऑन एकेडमी में सोमवार देर रात आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन स्थानीय लोगों ने धमाकों जैसी आवाजें सुनीं; फायर ब्रिगेड और पुलिस जांच कर रही है।

जालंधर की अमर आर्ट एकेडमी में भीषण आग देर रात धमाकों से दहला इलाका।

जालंधर की अमर आर्ट एकेडमी में भीषण आग देर रात धमाकों से दहला इलाका।

HighLights

  1. जालंधर की अमर आर्ट एकेडमी में देर रात लगी आग।

  2. आग लगने के दौरान धमाकों जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं।

  3. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर, आग का कारण अज्ञात।

जागरण संवाददाता, जालंधर। लद्देवाली रोड पर स्थित अमर आर्ट एंड ऑन एकेडमी में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अकादमी के मालिक भी आग लगने की वजह को लेकर अनजान हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। वहीं, थाना नांगल शामा की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान अकादमी के अंदर से धमाकों जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं। लोगों का कहना था कि आवाजें ऐसी थीं, जैसे अंदर सिलेंडर फट रहे हों। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।