विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Power Crisis: गांवों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 03 May 2022 12:51 PM (IST)

बरनाला गांव दराका के किसानों ने खेतों के लिए पर्याप्त बिजली न आने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता ...और पढ़ें

बरनाला के तपा में बिजली कटौती का विरोध करते हुए किसान।
बरनाला के तपा में बिजली कटौती का विरोध करते हुए किसान।

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)। गांव दराका के किसानों ने खेतों के लिए पर्याप्त बिजली न आने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुआई में बिजली बोर्ड तपा के सामने एकजुट होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण उनकी विभिन्न फसलें खराब हो रही हैं।  

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं ने पंजाब सरकार व बिजली बोर्ड खिलाफ मोर्चा खोलते कहा कि दराका फीडर अधीन आते गांव की खेती बिजली पर्याप्त मात्रा में न मिलने के चलते किसानों की मक्की, मूंगी, पेठा आदि फसलें बर्बाद हो गई है। सरकार व बिजली बोर्ड का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी देते कहा कि यदि दराका फीडर खेतों की बिजली सप्लाई को निर्विघ्न चालू न किया गया तो हाईवे पर धरना देकर रोड़ जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।

उधर, इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि पीछे से ही बिजली कम आ रही है, जिस कारण किसानों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। आगामी दिनों में इस समस्या का हल हो जाएगा। इस मौके कुलवंत सिंह, गोरा सिंह, गुरजंट सिंह, बख्तौर सिंह, जगरूप सिंह, जग्गर सिंह, जसपाल सिंह, रूप सिंह, निर्मल सिंह, अजमेर सिंह आदि उपस्थित थे।