विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: पंजाब के हजारों किसान हरियाणा में दाखिल, तस्वीरों में देखें- कैसे रास्ते से मिट्टी और पत्थर हटाए

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 27 Nov 2020 12:33 PM (IST)

दिल्ली में धरना देने के लिए संगरूर के खनौरी से करीब 20 हजार और बठिंडा के डबवाली से 15 हजार ...और पढ़ें

संगरूर के पास खनौरी से पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित हरियाणा में प्रवेश कर गए हैं। (जागरण)
संगरूर के पास खनौरी से पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित हरियाणा में प्रवेश कर गए हैं। (जागरण)

जेएनएन, जालंधर: कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरना देने के लिए शुक्रवार को संगरूर के खनौरी से करीब 20 हजार और बठिंडा के डबवाली से 15 हजार किसान दिल्ली रवाना हो गए। डबवाली में किसानों ने हरियाणा पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को तोड़ डाले। पत्थरों को सड़क से हटा दिया। किसान सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों का तीन से चार किलोमीटर लंबा काफिला लेकर रवाना हुए हैं।

संगरूर के खनौरी में भी किसानों ने सड़क पर लगाए मिट्टी के ढ़ेर ट्रैक्टर लगाकर साफ कर दिए और उसके बाद हरियाणा में प्रवेश कर गए। संगरूर में भी 20 हजार से अधिक किसान रवाना हुए हैं। दोनों जगह हरियाणा पुलिस ने किसानों के काफिले को रोकने की कोशिश नहीं की।

संगरूर के खनौरी में शुक्रवार सुबह रास्ते में डाली गई मिट्टी को हटाकर किसानों ने रास्ता बना दिया।

बठिंडा के पास डबवाली-डूमवाली बार्डर पर शुक्रवार सुबह किसानों ने बैरिकेड्स तोड़कर हरियाणा में प्रवेश किया।

 

बठिंडा के पास डबवाली-डूमवाली बैरियर पर शुक्रवार सुबह रास्ते में रखे पत्थर उठाकर किसानों ने फेंक दिए।

बठिंडा से करीब पंद्रह हजार किसान डबवाली-डूमवाली बैरियर से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।  

शंभू और रामनगर बैरियर हरियाणा पुलिस ने किए सील

पटियाला में शंभू व रामनगर बैरियर को हरियाणा पुलिस ने फिर किया सील। वाहनों की आवाजाही बंद। पटियाला के ही अजीमगढ़ व देवीगढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी है। वहां पुलिस ने कोई बैरिकेडिंग नहीं की है। इसके अलावा संगरूर के मूनक, मानसा के बोहा और सरदूलगढ़ में वाहनों की आवाजाही जारी है।

पटियाला में समाना से सटे हरियाणा के गांव अजीमगढ़ में आज हालात सामान्य हैं। पंजाब-हरियाणा के इस बॉर्डर पर वीरवार को हरियाणा पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी जिसे किसानों ने तोड़ दिया था।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें