विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में किसानों ने किया अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का विरोध, कई जगह फिल्‍म के शो रुकवाए

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 09:13 AM (IST)

Film Suryavashi Protest बालीवुड स्‍टार अक्षय कुमार की फिल्‍म सूर्यवंशी का पंजाब में किसान संगठनों ने विरोध किया है। किसान ...और पढ़ें

पंजाब में किसान संगठनों नेेअक्षय कुमार की फिल्‍म सूर्यवंशी का विरोध किया है। (फाइल फोटो)
पंजाब में किसान संगठनों नेेअक्षय कुमार की फिल्‍म सूर्यवंशी का विरोध किया है। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी का पंजाब में किसान संगठनों ने विरोध किया है। यह शनिवार को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्‍म के विरोध में पंजाब में किसान संगठनों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया और कई जगहों पर सिनेमाघरों में इसके शो को रुकवा दिया। किसान संगठनों के सदस्‍यों ने    पंजाब में बरनाला, जलालाबाद, मोगा और जीरकपुर में फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया था, इस कारण फिल्म नहीं चलने देंगे।

बरनाला में जी माल में किसानों ने रोष धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के नेता सिकंदर सिंह, जसमेल सिंह, बिट्टू सिंह और गुरविंदर सिंह आदि ने कहा कि पंजाब में ऐसे किसी भी व्यक्ति की फिल्म या शो की इजाजत नहीं दी जाएगी जो कृषि कानूनों के समर्थन में है। कृषि कानूनों से पंजाब आर्थिक रूप से पूरी तरह तबाह हो जाएगा। वहीं जी माल के प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि किसानों के विरोध के बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया है।

इसी तरह जीरकपुर में ढिल्लों व कास्मो प्लाजा में फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया गया। भाकियू (सिधुपुर) के मोहाली के अध्यक्ष किरपाल सिंह स्याऊ, भाकियू (डकोंदा) के अध्यक्ष जगजीत सिंह कराला आदि ने कहा कि देश के किसान पिछले एक साल से कृषि सुधार कानून रद करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर बैठा है। वहीं कुछ कलाकार अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रमोट करने के लिए बनाई गई है। फिल्म निर्माण में अंबानी जैसे उद्योगपतियों का पैसा लगा है। किसानों ने पंजाब के गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल पर भी किसानों के हक में आवाज ना उठाने का आरोप लगाया।

जलालाबाद में भी किसानों ने अक्षय कुमार की फिल्म का विरोध किया। किसान नेता मनप्रीत सिंह संधू ने कहा कि अक्षय कुमार अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहे हैं। अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म पंजाब में नहीं चलने दी जाएगी। इसी तरह मोगा में किसानों के विरोध के बाद सिनेमाघर मालिकों ने भी सूर्यवंशी फिल्म के पोस्टर उतार दिए और फिल्म को बंद कर दिया है। एक सिनेमाघर के मैनेजर राज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने उन्हें आदेश दिया था कि माहौल को शांत रखा जाए। इसके बाद उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।