Move to Jagran APP

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, कृषि सुधार कानून रद करने की मांग

कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर किसानों ने संघर्ष तेज कर दिया है। जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक में केंद्र सरकार के पुतला फूंक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 04:38 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 04:38 PM (IST)
जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, कृषि सुधार कानून रद करने की मांग
जालंधर में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Farmers Protest कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर किसानों ने संघर्ष तेज कर दिया है। जालंधर में किसानों ने शनिवार को गुरु नानक मिशन चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बीकेयू राजेवाल सहित अन्य किसान संगठनों की ओर से शनिवार दोपहर को धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गुरु नानक मिशन चौक में पूरी तरह से ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

बीकेयू राजेवाल के जिला प्रधान मनदीप सिंह समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला तथा जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पराली प्रबंधन को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए तो किसान खुलकर पुरानी जलाएंगे। इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की होगी। किसानों की मांगे पूरी न की गई तो आने वाले दिनों में किसान संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि सुधार कानून रद करने, एमएसपी का अलग कानून बनाना, बिजली एक्ट 2020 तथा प्रदूषण वाला कानून रद करना उनकी मुख्य मांगे हैं।

धरना प्रदर्शन में किरती किसान यूनियन सुरजीत सिंह समरा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी से बलबीर सिंह मल्ली, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सलविंदर सिंह जानिया, गुरमेल सिंह रेडवा, निर्मल सिंह टंडोवाल, रंजीत सिंह बल, गुरलाल सिंह, हरप्रीत सिंह कोटली गाजरा, हरभजन सिंह बाजवा, पिंदा धालीवाल, पाला धालीवाल, हरमेल सिंह शेरगिल, अमरीक सिंह शेरगिल, झलमन सिंह शेरगिल, जसमेल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, बलवीर सिंह, बलजीत सिंह जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह मंगी, शीतल सिंह कांगनीवाल, जसवंत सिंह कांगनीवाल, अमरीक सिंह संसारपुर, तरलोक सिंह, बलजिंदर कौर, सुरजीत कौर मान, निर्मल कौर, सुखविंदर सिंह, बरकत सिंह गुरजीत सिंह गोगी तथा दिलावर सिंह के अलावा विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य व पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.