Move to Jagran APP

नए नौसेना प्रमुख कर्मबीर सिंह का जालंधर से है करीबी रिश्ता, इस गांव में रहता था परिवार

भारतीय नौसेना की कमान संभालने वाले एडमिरल कर्मबीर सिंह जिला जालंधर के हलका आदमपुर के नजदीकी खुर्दपुर गांव से संबंधित हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:59 AM (IST)
नए नौसेना प्रमुख कर्मबीर सिंह का जालंधर से है करीबी रिश्ता, इस गांव में रहता था परिवार

जेएनएन, जालंधर। भारतीय नौसेना की कमान संभालने वाले एडमिरल कर्मबीर सिंह जिला जालंधर के हलका आदमपुर के नजदीकी खुर्दपुर गांव से संबंधित हैं। गांव के पूर्व सरपंच सतनाम सिंह ने देर रात इसकी पुष्टि की। सतनाम ने कहा कि उन्होंने खुद एडमिरल कर्मबीर सिंह अथवा उनके परिवार को नहीं देखा है, लेकिन गांव के ही कुछ बड़े बुजुर्गों को कर्मवीर सिंह के परिवार के बारे में थोड़ी जानकारी है।

loksabha election banner

कर्मबीर के जन्म के बाद परिवार छोड़ गया था गांव 

पूर्व सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम जब कर्मबीर सिंह के भारतीय नौसेना प्रमुख बनने का समाचार आया तो मीडिया ने ही उनसे संपर्क साधा था। इसके बाद उन्होंने गांव के कुछ बड़े बुजुर्गों से इस संबंध में बात की तो पता चला की कर्मबीर सिंह का परिवार खुर्दपुर गांव से ही संबंधित है। उन्होंने बताया कि कर्मबीर सिंह के जन्म के कुछ समय बाद ही परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि परिवार गांव में किस जगह रहता था और उनकी जायदाद के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। काबिले जिक्र है कि जब दिल्ली से कर्मबीर सिंह के 31 मई को नौसेना प्रमुख बनने संबंधी जानकारी देशभर को मुहैया करवाई गई तो उसमें यह बताया गया कि एडमिरल कर्मबीर सिंह जालंधर जिले से संबंधित है। हालांकि इस जानकारी में उनके गांव अथवा परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.