Move to Jagran APP

बदली किस्मतः धर्म सिंह ने कत्ल के केस में काटी सजा, जेल से पढ़कर बने डॉक्टर, अब संगरूर से लड़ेंगे चुनाव

कत्ल के केस में साढ़े 7 साल की सजा भुगतने वाले धर्म सिंह धालीवाल राजोमाजरा को एक क्षेत्रीय पार्टी ने लोकसभा सीट संगरूर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 08:26 AM (IST)
बदली किस्मतः धर्म सिंह ने कत्ल के केस में काटी सजा, जेल से पढ़कर बने डॉक्टर, अब संगरूर से लड़ेंगे चुनाव
बदली किस्मतः धर्म सिंह ने कत्ल के केस में काटी सजा, जेल से पढ़कर बने डॉक्टर, अब संगरूर से लड़ेंगे चुनाव

बरनाला [यादविंदर सिंह भुल्लर]। 22 साल की उम्र में कत्ल के केस में साढ़े 7 साल की कैद काटने वाले धर्म सिंह धालीवाल राजोमाजरा को ‘जय जवान जय किसान’ पार्टी ने लोकसभा सीट संगरूर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। धालीवाल को अदालत ने निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया था। जेल में रहते हुए ही धालीवाल ने देसी नुक्तों में वैद्य की महारत हासिल की। एलोपैथी में पैरामेडिकल डिग्री लेकर अपने नाम के साथ डॉक्टर शब्द जोड़ा। उन्होंने जेल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

जेल से तीन ऑडियो सीडी भी रिलीज की

धालीवाल ने जेल से संगीत प्रेमियों के लिए अपनी तीन ऑडियो कैसेट भी रिलीज की। इसके गाने उन्होंने खुद लिखे थे। धालीवाल ने जेल में कैदियों को तंदुरुस्त रखने के लिए जिम की मांग मनवाई। जेल अधिकारियों ने भी उन्हें मेडल और पंजाब हाईकोर्ट के जजों ने 1 लाख 25 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया। तत्कालीन डीजीपी जेल शशिकांत ने भी धर्म सिंह को 1 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि दी थी। जेल में रहते हुए धालीवाल ने अलग-अलग अखबारों के लिए अपनी जिंदगी पर आधारित लेख लिखे। नुक्कड़ नाटक भी पेश किए। कैदियों को भंगड़ा व अभिनय के गुर सिखाए।

कंप्यूटर शिक्षा में भी डिग्री

थापर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर की डिग्री भी धालीवाल ने जेल में रहते हुए ही प्राप्त की। 2013 में जेल से बरी हो कर धर्म सिंह धालीवाल ने मरीजों को निशुल्क इलाज शुरू किया। जरूरतमंद लड़कियों के विवाह भी करवाए। जय जवान जय किसान पार्टी के अध्यक्ष बलजीत सिंह औलख ने धर्म सिंह धालीवाल को संगरूर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। धालीवाल ने बरनाला के तीनों विधानसभा हलके में नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार भी शुरू कर दिया है।

इस आरोप में काटी सजा

धर्म सिंह धालीवाल पर आरोप था कि उन्होंने संगरूर के नर्सिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक (प्रोफेसर) की हत्या की थी। शिक्षक कथित रूप से इंस्टीट्यूट की लड़कियों का शोषण कर रहा था। इससे धर्म सिंह को गुस्सा आ गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.