Move to Jagran APP

शरारती तत्वों से परेशान किशोरी ने स्कूल छोड़ा, 10वीं में हुई फेल

महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस से लेकर समाज की कई संस्थाएं काम कर रही हैं, इसके बाद भी शहर में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 12:13 PM (IST)
शरारती तत्वों से परेशान किशोरी ने स्कूल छोड़ा, 10वीं में हुई फेल
शरारती तत्वों से परेशान किशोरी ने स्कूल छोड़ा, 10वीं में हुई फेल

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस से लेकर समाज की कई संस्थाएं काम कर रही हैं, इसके बाद भी शहर में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही। थाना एक के इलाके में शरारती तत्वों की हरकतों से परेशान होकर किशोरी का भविष्य दांव पर लग गया। रोज की छेड़खानी और कमेंट व पीछा करने जैसी हरकतों से तंग आई किशोरी ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। फलस्वरूप 10वीं के परीक्षा परिणाम में वह फेल हो गयी। कई सालों से तंग हुई किशोरी से सोमवार शाम शरारती तत्वों ने जब फिर से छेड़खानी की तो परेशान परिवार ने थाना एक में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है।

थाना एक के एरिया में रहने वाली किशोरी के पिता आर्मी के डिपो में कार्यरत हैं। मां के मुताबिक किशोरी पांच बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की है। किशोरी सरकारी स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। सबसे छोटी बेटी 9वीं में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि जब भी उनकी दोनों बेटियां स्कूल जाती थीं तो रास्ते में ईशा नगर के रहने वाले काका अमली, गोलू, काली, बावा समेत आधा दर्जन से अधिक लड़कों का झुंड उनका पीछा करता था। बेटियों ने कई बार घर में आकर शिकायत भी की। युवकों के घरों में भी कहा गया लेकिन हरकतें कम नहीं हुई।

आरोपित युवक कुछ दिन बाद बेटियों को छेड़ने लगे। रोज की छेड़खानी से युवकों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे थे। जिससे एक बेटी इतना डर गयी कि उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। डर के कारण 10वीं की परीक्षाएं छोड़ दीं। जिससे वह फेल हो गयी। इसीसे परेशान होकर दो बेटियों समय से पहले कर दी शादी

किशोरी की मां का कहना है कि उनकी दो बड़ी बेटियों से भी युवक इसी तरह छेड़खानी करते थे। तंग आकर दो बेटियों की समय से पहले ही शादी कर दी। शादी के लिए जबकि वे अभी तैयार नहीं थीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पहले ही दो बेटियों की शादी कर दी। वहीं अब शरारती तत्वों से तीसरी बेटी परेशान है। आरोपितों की धरपकड़ को प्रयास जारी

थाना एक की एसएचओ आइपीएस अश्विनी गोत्याल ने बताया कि चारों आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.