भोगपुर में किसानों के विरोध के चलते सांपला ने बदला रास्ता
भोगपुर में विरोध के चलते विजय सांपला ने अपना रास्ता बदल लिया।
संवाद सूत्र, भोगपुर
विजय सांपला का वीरवार को भोगपुर में सम्मान होना था। इसकी सूचना मिलते ही किसान संगठनों के सदस्य इकट्ठा हो गए। इस कारण विजय सांपला को अपना रास्ता बदलना पड़ा। इस दौरान किसान-मजदूर एकता के नारे भी लगे।
इस दौरान भारती किसान यूनियन कादियां, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी (किशनगढ़), आल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन, शिरोमणि अकाली दल (ब), कांग्रेस, दुकानदार व मजदूरों ने भाजपाइयों का बायकाट करने का एलान किया। विरोध करने वालों में अमृतपाल सिंह खरल खरल कलां, राजिदरपाल सिंह रोमी डल्ला, लखवीर सिंह बाठ, सकत्तर गुरचरण सिंह, मनमीत सिंह विक्की, गुरप्रीत सिंह, नरिदर सिंह, पूर्व डायरेक्टर हरबोलिदर सिंह बोलीना, गांव घोड़ावाही से रंजीत सिंह जौहल, सरपंच यूनियन भोगपुर के प्रधान जसप्रीत सिंह जैपा, परमिदर सिंह मल्ली, ब्लाक प्रधान सतवंत कौर, सतनाम सिंह बुट्टर, बलविदर सिंह, हरजिदर सिंह गोपी, नंबरदार सतिदरपाल सिंह सिद्धू, गांव जमालपुर से बलजिदर सिंह मल्ली शामिल थे।