Move to Jagran APP

Jalandhar Today 30th July: डॉक्टर व कर्मचारी आज भी करेंगे हड़ताल, जानें जालंधर में आज क्या है खास

जालंधर में आज कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज वीरवार 29 नवंबर को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:59 AM (IST)
Jalandhar Today 30th July: डॉक्टर व कर्मचारी आज भी करेंगे हड़ताल, जानें जालंधर में आज क्या है खास
Jalandhar Today 30th July 2021: शहर में आज क्या खास है, जानिए।

जासं, जालंधर। Jalandhar Today 30th July 2021: शहर  में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 29 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

डॉक्टरों की हड़ताल

लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वह अपनी मांगों को लेकर रोष जताएंगे।

डीसी ऑफिस के मुलाजिम कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, नई भर्ती करने तथा वेतन वृद्धि को लेकर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर रहेंगे।

वैक्सीन कैंप

-राधा स्वामी सत्संग घर गढ़ा में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इसका लाभ लेने के लिए पहले से टोकन हासिल करना होगा।

-सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

बैठक

शिवसेना समाजवादी की बैठक बस्ती बावा खेल स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान संगठन की मजबूती तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।

मेडिकल कैंप

बस्ती गुजां बाजार में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें - CBSE 10th & 12th Result 2021: आज आएगा रिजल्‍ट, अपना परिणाम जानने के लिए अपनाएं ये 6 सिंपल स्टेप्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.