लायंस क्लब ने नारी निकेतन में मनाई दीवाली
लायंस क्लब जालंधर क्राउन की ओर से माता पुष्पा गुजराल नारी निकेतन, नकोदर रोड में दीवाली सेलिब्रेट की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : लायंस क्लब जालंधर क्राउन की ओर से माता पुष्पा गुजराल नारी निकेतन, नकोदर रोड में दीवाली सेलिब्रेट की गई। संस्था के प्रमुख बीडी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज सेविका व ट्रस्टी सीमा चोपड़ा, नीना सौंधी, एजुकेशन डायरेक्टर नवीता जोशी, ¨प्रसिपल अनुपमा बावा तथा गुरमीत ¨सह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान सीमा चोपड़ा ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए नारी निकेतन संस्थान के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में हर सदस्य परिवार की तरह रखा जाता है। इस मौके पर क्लब के बच्चों को खिलौने, मिठाइयां व गिफ्ट भेंट किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें