राजमार्ग के बीच बना डाला डिवाइडर, कई वाहन टकराए
यह डिवाइडर वीरवार को बनाया गया और इस पर सूचना का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : रामा मंडी और पीएपी फ्लाईओवर के मध्य हाईवे और सर्विस लेन का ट्रैफिक अलग करने के लिए सड़क के बीचोबीच बनाया गया डिवाइडर शुक्रवार को राहगीरों पर भारी पड़ा। इस कंक्रीट के डिवाइडर से कई वाहन टकराए।
यह डिवाइडर वीरवार को बनाया गया और इस पर सूचना का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे तेजी से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों का इसका पता चलता। नतीजन, सारी रात वाहन इससे टकराते रहे।
जब इस बारे में दैनिक जागरण ने कंपनी के अधिकारियों को चेताया तो तुरंत इस कंक्रीट के डिवाइडर के आगे प्लास्टिक की बेरिकेडिग कर दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें