दीपनगर में बहसस के बाद भिड़े रेहड़ी वाले
जालंधर छावनी : दीपनगर क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे सड़क के किनारे अतिक्रमण करके बैठे दो रेहड़ी वालों में पहले बहस हुई और फिर दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद वहां पर दोनों पक्षों के लोग हथियारों से लैस होकर आए और भिड़ गए। इसमें 4 लोग घायल हो गए।
संस, जालंधर छावनी : दीपनगर क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे सड़क के किनारे अतिक्रमण करके बैठे दो रेहड़ी वालों में पहले बहस हुई और फिर दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद वहां पर दोनों पक्षों के लोग हथियारों से लैस होकर आए और भिड़ गए। इसमें 4 लोग घायल हो गए। मौके पर आए क्षेत्र के ही पुलिसकर्मियों ने दबंग युवकों को मौके से भगाया। इसके बाद बाहरी राज्य के युवक जो रेहड़ी पर अंडे व समोसे बनाने का काम करता है, को पकड़ कर थाने ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाहरी राज्य के युवक केवल चार थे जबकि क्षेत्र के युवक करीब 40 थे, जिन्होंने चार युवकों को जमकर पीटा।
थाना परागपुर के प्रभारी अश्विनी कुमार का कहना है कि दोनों में पहले बहस हुई और फिर वे भिड़ गए। इस मामले में दो युवक पुष्कर जो नेपाली है और दूसरा पवन क्षेत्र का ही रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 4 युवक जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला दीपनगर क्षेत्र के ही युवकों ने किया। किसी के हाथ में डंडा था तो किसी के हाथ में तेजधार हथियार भी थे। थाना प्रभारी अश्विनी ने कहा कि कल मंगलवार को मौके पर जाकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करके मामला दर्ज किया जाएगा। हमला करने वाले क्षेत्र में बेचते हैं नशा : विष्णु
उधर पकड़े नेपाली विष्णु का कहना है कि वे बाहरी राज्य के हैं और जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, वे क्षेत्र के ही लोग हैं और नशे का धंधा करते हैं। उनके खिलाफ कोई भी व्यक्ति गवाही नहीं देगा जबकि यह सच्चाई है कि वे 4 लोग थे और हमला करने वाले करीब 40 लोग थे। उनके पास तेजधार हथियार भी थे।