सिद्धू से की स्कूलों को मर्ज करने की मांग
एडिड स्कूल इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य पंजाब में एजुकेशन रिफॉर्म कमेटी के चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू से चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर मिले।
जागरण संवाददाता, जालंधर : एडिड स्कूल इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य पंजाब में एजुकेशन रिफॉर्म कमेटी के चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू से चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर मिले। एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश प्रधान बलदेव ¨सह ने एडिड कर्मचारियों और एडिड स्कूलों के विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत करवाया। एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीष अग्रवाल ने बताया कि नवजोत ¨सह सिद्धू ने विश्वास दिलाया कि वे एडिड स्कूल के कर्मचारियों का पक्ष कैबिनेट में रखेंगे, ताकि पंजाब के 2800 एडिड कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर उनके अनुभव का लाभ लिया जा सके। वे जल्द ही शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एसोसिएशन की आधिकारिक मी¨टग बुलाएंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव लालजी दास चौधरी, संजीव कुमार (धुरी), प्रि. शिवचरण ¨सह, राजन गोयल शामिल थे।