Move to Jagran APP

अरसे बाद एडवांस संचालित हुई दिल्ली-जालंधर फ्लाइट, निर्धारित समय से 5 मिनट पहले रवाना

स्पाइसजेट की फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय बात पर 340 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 335 पर ही आदमपुर के लिए टेकऑफ कर लिया था। फ्लाइट के लगभग 435 पर आदमपुर में लैंड करने की संभावना है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 04:44 PM (IST)
अरसे बाद एडवांस संचालित हुई दिल्ली-जालंधर फ्लाइट, निर्धारित समय से 5 मिनट पहले रवाना
जालंधर से दिल्ली फ्लाइट लंबे समय बात समय पर रवाना होने की संभावना है।

जालंधर, जेएनएन। लगभग डेढ़ महीने से लगातार देरी से संचालित हो रही दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट रविवार को आश्चर्यजनक तरीके से एडवांस संचालित हुई। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय बात पर 3:40 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 3:35 पर ही आदमपुर के लिए टेकऑफ कर लिया था। फ्लाइट के लगभग 4:35 पर आदमपुर में लैंड करने की संभावना है। हालांकि आदमपुर में फ्लाइट के लैंड करने का निर्धारित समय 4:45 है।

loksabha election banner

समय पर विमान उपलब्ध ना होना लेटलतीफी की बड़ी वजह

आदमपुर में फ्लाइट के हो रहे एडवांस आगमन से आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के बीच समय पर संचालित होने की प्रबल संभावना है। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय शाम 5:05 निर्धारित है। गत डेढ़ महीने में फ्लाइट के लेट होने की अधिकतर वजह यह रही थी की अन्य सेक्टरों से आ रही फ्लाइट समय पर दिल्ली नहीं लैंड कर पा रही थी, जिस वजह से दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के लिए विमान उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.