विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में सनसनी, गदईपुर नहर से मिला युवक का शव; शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान

Published: Thu, 21 May 2026 09:32 AM (IST)

जालंधर के फोकल प्वाइंट गदईपुर के पास नहर से एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान पंकज के रूप में हुई है।

गदईपुर नहर से मिला युवक का शव (फोटो: जागरण)

गदईपुर नहर से मिला युवक का शव (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. जालंधर नहर में मिला 35-40 वर्षीय युवक का शव।

  2. मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई, शरीर पर चोटें।

  3. तेजधार हथियारों से हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में फोकल प्वाइंट गदईपुर के पास नहर में युवक का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 35 40 साल बढ़ाई जा रही है। उसका मोटरसाइकिल भी पास ही पड़ा हुआ है। शरीर पर चोटों के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जालंधर गदईपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल समेत नहर में फेंक दिया। मृतक कि पहचान शीतल नगर के रहने वाले पंकज पुत्र शंकर दास के रूप मे हुई है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई बार किए गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।