Coronavirus: पूर्व हजूरी रागी की बेटी भी पॉजिटिव, संत सीचेवाल की रिपोर्ट निगेटिव
पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी करनबीर सिंह सिद्धू ट्वीट करके जानकारी दी है कि स्व. खालसा की बेटी की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जालंधर, जेएनएन। गांव लोहियां खास निवासी दरबार साहिब के पूर्व हजूरी रागी की मौत के दो दिन बाद उनकी 35 वर्षीय बेटी भी कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, हजूरी रागी के संपर्क में आने वाले प्रसिद्ध पर्यावरण विद् संत बलवीर सिंह सीचेवाल समेत 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी करनबीर सिंह सिद्धू ट्वीट करके जानकारी दी है कि स्व. खालसा की बेटी की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इसकी अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
जालंधरः दरबार साहिब के पूर्व हजूरी रागी की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संबंधित पंजाब के विशेष मुख्य सचिव की ट्वीट।
इससे पहले शुक्रवार को पूर्व हजूरी रागी के संपर्क में आने वाले दो व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक रागी है जो खालसा के साथ चंडीगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इसके अलावा खालसा से मिलने वाले करीब 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें पर्यावरण प्रेमी बलबीर सिंह सीचेवाल भी शामिल हैं। स्व. खालसा गत 13 मार्च को संत सीचेवाल और उनके समर्थकों से मिले थे।
दो दिन पहले हुई थी पूर्व हजूरी रागी की मौत
श्री हरिमंदिर साहिब के 62 वर्षीय पूर्व हुजूरी रागी कुछ दिन पहले इंग्लैंड से लौटे थे। बीमार पड़ने के बाद उन्हें उन्हें अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। यहां उनकी 1 अप्रैल को मौत हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार के छह सदस्यों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें