पंजाबी गानों पर थिरके डिप्स के बच्चे
सलवार-सूट, टिक्का, परांदे और फुलकारी में नन्हे बच्चों ने डांस फ्लोर पर शरारत करके भी खूब धूम मचाई। प्री ¨वग की छात्राओं ने पंजाबी गानों पर भंगड़ा डाला। ये मौका था डिप्स स्कूल भोगपुर के प्री ¨वग में सोलो डांस प्रतियोगिता का। इस दौरान सभी बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में बेहद प्यारे लग रहे थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करते हुए उनके मन के भावों को बाहर लाना था।
जागरण संवाददाता, जालंधर (वि) : सलवार-सूट, टिक्का, परांदे और फुलकारी में नन्हे बच्चों ने डांस फ्लोर पर शरारत करके खूब धमाल मचाया। प्री ¨वग की छात्राओं ने पंजाबी गानों पर भंगड़ा डाला। मौका था डिप्स स्कूल भोगपुर के प्री ¨वग में सोलो डांस प्रतियोगिता का। इस दौरान सभी बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में बेहद प्यारे लग रहे थे। प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करते हुए उनके मन के भावों को बाहर लाना था। प्रतियोगिता में पंजाबी गीतों पर नृत्य करने वाले विद्यार्थियों ने पंजाबी विरासत से संबंधित ड्रेस पहनी थी। प्रतियोगिता के पहले राउंड में नर्सरी तथा दूसरे राउंड में केजी व प्रेप के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरगुन तथा राजीव प्रथम, तिशिका द्वितीय और श्रेयस व वीरपाल ने तृतीय स्थान पाया। ¨प्रसिपल र¨मदर कौर ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।