हैरिटेज वॉक दो से, 50 छात्र बनेंगे संगत के गाइड
प्रिसिपल श्रुति कपूर ने कहा कि वॉक का उद्देश्य संगत की मदद करना व गुरु जी की शिक्षाओं का प्रचार करना है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 06:30 AM (IST)
जासं, जालंधर : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का आर्किटेक्चर व प्लानिग और पत्रकारिता विभाग दो से 12 नवंबर तक हेरिटेज वॉक करवा रहा है। इसमें संगत का गाइड बनने के लिए 50 छात्रों को चुना गया है। वॉक सरकारी स्कूल से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब तक होगी। प्रिसिपल श्रुति एच कपूर ने कहा कि इस वॉक का उद्देश्य संगत की मदद करना व गुरु जी की शिक्षाओं का प्रचार करना है। एमडी मनबीर सिंह ने कहा कि इस हेरिटेज वॉक में सभी ऐतिहासिक स्थल जैसे गुरुघर, किला सराय, चिट्टी मस्जिद व 1000 साल पुराने सुल्तानपुर लोधी की संकरी गलियों और उपनगरों की यात्रा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें