Chandrayaan-2: देर रात तक टीवी से चिपके रहे लोग, 'विक्रम' की सॉफ्ट लैंडिंग देखने को दिखा उत्साह Jalandhar News
धिकतर स्टूडेंट्स इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए देर रात तक जागते रहे। हालांकि लैंडिंग से कुछ समय पहले विक्रम से संपर्क टूट जाने से लोग काफी निराश हुए।
जालंधर, जेएनएन। चांद की सतह पर 'विक्रम' लैंडिंग देखने के लिए शहर के हर वर्ग में काफी उत्साह दिखा। खासकर युवा वर्ग इस ऐतिहासिक घटना की पल-पल की अपडेट ले रहा था। अधिकतर स्टूडेंट्स इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए देर रात तक जागते रहे। हालांकि लैंडिंग से कुछ समय पहले 'विक्रम' से संपर्क टूट जाने से लोग काफी निराश हुए। लोगों का कहना था कि इसरो बेहतर कोशिश की है और हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
सोशल मीडिया पर करते रहे अपेडट
चांद पर 'विक्रम' की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट्स देर रात तक चलते रहे। युवा वर्ग वॉट्सएप और फेसबुक जरिये अपने दोस्तों के साथ अपडेट शेयर कर रहे थे। हालांकि जब युवा वर्ग विक्रम से संपर्क टूटने की बात चली तो काफी मायूस हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल करने की उम्मीद जताई। युवाओं में पल्ल्वी, राजन, अभिषेक, राजीव, सिमरन, बंटी और रितिका का कहना है कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए काफी उत्सुक थे। भारतीय वैज्ञानिकों ने बेहतर प्रयास किया है। इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं
देर रात तक टीवी पर रहीं लोगों नजरें
'विक्रम' की चांद पर लैंडिंग की पल-पल की जानकारी हासिल करने के लिए लोग देर रात तक टीवी के सामने बैठे रहे। खासकर बच्चों और युवा वर्ग में इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए काफी क्रेज था। स्टूडेंट्स देर रात तक जागते रहे और माता-पिता ने भी उनका साथ दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें