जालंधर कोर्ट परिसर से भागे दो गैंगस्टर, पुलिस से बचने के लिए छत से लगाई छलांग; दोनों की टूटी टांगें
जालंधर कोर्ट परिसर में पेशी पर लाए गए दो गैंगस्टरों ने भागने की नीयत से पहली मंजिल से छलांग लगा ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
दो गैंगस्टर जालंधर कोर्ट परिसर से भागने की कोशिश।
पुलिस से बचने छत से कूदे, एक गैंगस्टर घायल।
देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी मामले में वांछित थे।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर कोर्ट परिसर में बुधवार पेशी के लिए आए दो गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट काम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। छलांग लगाने के दौरान एक गैंगस्टर के पैर में गंभीर चोट आई, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक किसी अन्य मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवी तालाब मंदिर परिसर में करीब एक माह पहले हुई पत्थरबाजी के मामले में वांछित दोनों आरोपी कोर्ट में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और बचने के लिए छत से नीचे छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट होगा खत्म! CM मान का बड़ा दावा, सभी 5 थर्मल प्लांटों को मिलेगा पर्याप्त कोयला
इलाज के बाद होगी पूछताछ
पुलिस ने दोनों को मौके से काबू कर लिया। घायल आरोपित का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। उपचार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों की पहचान अमन और फतेह के रूप में बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- भांगड़ा और गिद्दा से बिल्कुल अलग है झूमर! जानिए पंजाब के इस लोक नृत्य की कहानी
देवी तालाब मंदिर में भिड़े थे गैंग
करीब एक माह पहले देवी तालाब मंदिर परिसर में मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में निकाली जा रही शुक्राना यात्रा के दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। बहस के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और फिर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए थे।
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना बस्ती बावा खेल के तत्कालीन एसएचओ जय इंद्र को लाइन हाजिर किया गया था। पुलिस अब कोर्ट से पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनका मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना से क्या संबंध है और वे किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
