Move to Jagran APP

महाराष्ट्र, राजस्थान में छुट्टी काट लौटे जवान, कैंट में कोरोना का खतरा, कई इलाके सील

सेना के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर जहां सैनिकों में हड़कंप मचा है वहीं कैंट के लोग भी भयभीत नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 01:31 AM (IST)
महाराष्ट्र, राजस्थान में छुट्टी काट लौटे जवान,  कैंट में कोरोना का खतरा, कई इलाके सील
महाराष्ट्र, राजस्थान में छुट्टी काट लौटे जवान, कैंट में कोरोना का खतरा, कई इलाके सील

संवाद सहयोगी, जालंधर : कैंट में सेना के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर जहां सैनिकों में हड़कंप मचा है, वहीं कैंट के लोग भी भयभीत नजर आ रहे हैं। कैंट के सिविल एरिया में तो कोई पॉजिटिव केस नहीं है, लेकिन सेना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 होने बाद लोगों में डर है। इसके अलावा अभी भी कोरोना पॉजिटिव केस आ रही रहे हैं।

loksabha election banner

कैंट के आर्मी प्रशासन ने भले ही एहतियात के दौर पर सेना के जवानों और अधिकारियों को अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन सेना में कोरोना फैलने का कारण महाराष्ट्र, राजस्थान छुट्टी काटकर लौटे जवानों को भी बताया जा रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र, राजस्थान में छुट्टी पर गए जवानों को भारत-चीन सीमा पर फैले तनाव के चलते वापस बुला लिया था। लेकिन यहां पर इनका मेडिकल चेकअप भी नहीं किया गया। यही कारण रहा कि वापस आए जवानों से कैंट में तैनात अन्य जवान भी पॉजिटिव होते गए।

चार माह पहले सिविल एरिया को किया आउट ऑफ बोर्ड

सेना ने सिविल क्षेत्र को चार माह पहले आउट ऑफ बोर्ड कर दिया था और सख्त हिदायतें दी थीं कि कोई भी जवान सिविल एरिया में खासकर बाजारों में नहीं घुसेगा। इसके बावजूद सिविल एरिया सुरक्षित है और सेना में कोरोना फैल रहा है। अब कैंट की जनता ये भी जानना चाहती है कि सेना में कोरोना कैसे फैला और इसका दोषी कौन है, क्योंकि जब सिविल एरिया में सैनिकों की आवाजाही बिल्कुल बंद है तो यहां से तो कोरोना फैलने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.