Move to Jagran APP

कोरोना ने घटाया रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को कद, अमृतसर में दशहरा कमेटियां अब बना रही 100 फुट के दशानन

कोरोना महामारी ने दशहरा पर्व में बनने वाले रावण मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को भी अपनी चपेट में लिया है। अमृतसर में इस बार रावण मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के कद छोटे होने लगे हैं। महानगर में दशहरा कमेटियों द्वारा दशहरा पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 08:47 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 01:57 PM (IST)
अमृतसर मे बन रहे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले।

अमृतसर [कमल कोहली]। कोरोना महामारी ने जहां सारी दुनिया को हिला कर रख दिया है। वहीं दशहरा पर्व में बनने वाले रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को भी अपनी चपेट में लिया है। अब पुतलों के कद छोटे हो गए हैं। कोविड-19 के कारण दशहरा पर बनने वाले रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के कद छोटे होने लगे हैं। महानगर में कई दशहरा कमेटियों द्वारा दशहरा पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया है। वहीं जिन दशहरा कमेटियों द्वारा दशहरा पर्व मनाया जाना है। उन्होंने रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का साइज छोटा कर दिया है। श्री दुग्र्याणा कमेटी की ओर से पहले लंगूर बनने वाले बच्चों के लिए 25 फीट का रावण बनाने का निर्णय लिया था परंतु अब कमेटी ने दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय ले लिया है। श्री दुर्ग्याणा कमेटी द्वारा दशहरा ग्राउंड पर मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के लिए रावण का पुतला 100 फूट तथा मेघनाथ तथा कुंभकर्ण का पुतला 90 फीट का बनाने का निर्णय लिया है। वर्ष 2020 में कमेटी ने लंगूर बनने वाले बच्चों के लिए सिर्फ 30 फीट का रावण का पुतला तैयार किया था।

loksabha election banner

इससे पहले वर्ष 2019 में रावण का पुतला 120 फीट का होता था तथा मेधनाध तथा कुंभकर्ण का पुतला 90 फीट का होता था। अब यह पुतला रावण का 100 फीट का कर दिया गया है, जबकि मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला 90 फीट का कर दिया गया है। श्री दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व कोविड 19 की हिदायत अनुसार मनाया जाएगा। दशहरा पर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी शुरू कर दी गई है। पुतले तैयार करने के लिए आर्डर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रंजीत एवेन्यू में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

श्री दशहरा कमेटी नॉर्थ हल्का के प्रमुख अनिल जोशी ने बताया कि रंजीत एवेन्यू में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वर्ष 2019 में दशहरा पर्व पर कोई भी पुतला नहीं बनाया गया था। इस बार रावण 100 फीट तथा में मेघनाथ कुंभकरण का पुतला 90 फीट का बनाया जाएगा। पिछले वर्षों में रावण 130 फीट तथा मेधनाथ तथा कुंभकर्ण 100 फूट के पुतले बनाए जाते थे।

दशहरा को लेकर तैयारियां पूरी

अमृतसर नार्थ दशहरा कमेटी के प्रमुख विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि इस बार दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उनके द्वारा वर्ष 2020 में भी दशहरा पर्व मनाया गया था। इस बार भी रावण 100 तथा मेघनाथ व कुंभकरण के 80 फीट के पुतले बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुतले तैयार हो चुके हैं। जलने को तैयार हैं।

यहां सिर्फ रावण का पुतला ही बनेगा

पंडित रमेश चंद्र शर्मा महाकाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्री महाकाली मंदिर में इस बार दशहरा पर्व पर सिर्फ रावण का ही पुतला बनाया जाएगा। यह पुतला 20 फुट का होगा। प्रधान रितेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड- 19 को देखते हुए इस बार दशहरा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020 दशहरा पर्व नहीं मनाया गया था। वर्ष 2019 में पहले पांच पुतले बनाए जाते थे। जिसमें रावण का 40 फुट मेघनाथ का 25 फीट कुंभकरण का 25 फीट का 15 फीट दुशासन का 15 फीट का पुतला बनाया जाता था। इस बार भी कोविड-19 के पूरी तरह समाप्त ना होने कारण दशहरा पर्व पर सिर्फ एक ही पुतला रावण का बनाया जा रहा है। उनकी संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से रावण दहन किया जाता है।

यहां नहीं मनाया जाएगा दशहरा

श्री दशहरा कमेटी शर्मा कॉलोनी के प्रधान हरिदेव शर्मा ने बताया कि उनके संस्था इस बार दशहरा नहीं मनाएगी। यह फैसला महामारी व डेंगू की बीमारी के कारण लिया गया है। वर्ष 2019 में भी दशहरा पर्व नहीं मनाया गया था। इससे पहले बड़ी धूमधाम के साथ दशहरा पर्व मनाया जाता था। पहले दशहरे पर्व पर कुंभकरण मेघनाथ के पुतले 35 से 40 फीट के बनाए जाते थे। पर अब हालात बिल्कुल विपरीत हो गए हैं।

कारीगरों पर भी पड़ा कोरोना का असर

लोहागढ़ में पुतला बनाने वाले कारीगर विनोद कुमार ने बताया कि कोविड-19 की मार अभी भी दशहरा में बनने वाले पुतलों पर पड़ी है। वर्ष 2020 में नाममात्र ही कार्य चला था। लेकिन इस बार कई संस्थाओं ने पुतले बनाने के ऑर्डर दिए हैं। श्रीधर गाना कमेटी ने भी पुतले बनाने का ऑर्डर दिया है। यह देखने में आ रहा है कि कई कमेटियों द्वारा के कारण अभी निकले नहीं बनाई जा रही है। अगर कोई संस्था बना रही है, तो वह काफी छोटे बना रही है। महामारी के कारण पुतलों के कद छोटे हुए हैं। इस समय पुतलों को बनाने का सामान भी काफी महंगा हो गया है। जिस कारण पुतलों के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। कारीगरों की मेहनत ज्यादा लग रही है। कमाई का काफी कम हो गई है। बाजार में 1 फुट से लेकर 10 फुट के छोटे पुतले भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा ऑर्डर वाले पुतले ही तैयार किए जा रहे हैं।

कहां कितने फुट का जलाया जाएगा रावण

श्री दुग्र्याणा कमेटी की ओर से 100 फुट का रावण तैयार किया जाएगा। श्री दशहरा नॉर्थ कमेटी रंजीत एवेन्यू में 100 फुट रावण, अमृतसर नार्थ दशहरा कमेटी नजदीक ट्रिलियम 100 फुट रावण, पंडित रमेश शर्मा श्री महाकाली मंदिर ट्रस्ट 25 फुट रावण का दहन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.