Coronavirus: रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गर्भवती महिला घर से भागी, स्वास्थ्य कर्मियों ने सुच्ची पिंड से पकड़ा
लम्मा पिंड की 28 साल की गर्भवती महिला को आशा वर्कर ने जब फोन पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात बताई तो वह घर से भाग निकली।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना का कहर थम नही रहा है। वीरवार को शहर में कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव आने के बाद संख्या 270 तक पहुंच गई है। इनमें लम्मा पिंड की रहने वाली गर्भवती महिला को सेहत विभाग की टीम लेने पहुंची तो उसने खूब दौड़ लगवाई।
28 साल की गर्भवती महिला को इलाके की आशा वर्कर ने फोन पर संपर्क किया और उसे घर पर रहने की बात कही। टीम उसे लेने के लिए आ रही है। मरीज मौका देखते ही अपने पति व लड़की को लेकर घर से फुर्र हो गई। आशा वर्कर घर पर पहुंची तो मौके पर कोई नहीं था। देखेते ही स्वास्थ्य कर्मियों के होश उड़ गए। आशा वर्करों सहित सेहत कर्मियों ने दौड़ लगाई और उसे सुच्ची पिंड वाले मोड़ पर घेर लिया। महिला अपने परिवार सहित ऑटो रिक्शा में बैठने जा रही थी। महिला ने मौके पर सेहत कर्मियों के साथ खूब गालीगलौच की और सिविल अस्पताल में जाने से इनकार कर दिया। इस पर आशा वर्करों ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने महिला के पति को समझाया। उसने तब अपनी पत्नी को समझाया कि इलाज के लिए सिविल अस्पताल ही जाना पड़ेगा और इसके बाद वह मान गई। बाद में इमरजेंसी एंबुलेंस 108 बुला कर गर्भवती महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला ने कहा मैं डर गई थी
महिला का कहना है कि जब पता चला कि उसे कोरोना है तो वह सिविल अस्पताल ले जाए जाने की बात सुन कर डर गई थी। अपने साथ अस्पताल में किए जाने वाले व्यवहार के बारे में सोच कर वह डर गई थी। इसी कारण वह वहां नहीं जाना चहाती थी। अस्पताल जाने के डर से वह शहर से दूर भागने के लिए घर से निकली थी। बाद में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
आशा वर्कर नमिता का कहना है कि मरीज के परिवार के तीन सदस्य हैं और उसके घर में कुल सात सदस्य रहते है। मंगलवार को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। वीरवार को पॉजिटिव आने के बाद मरीज को सूचित किया गया कि उसे सिविल अस्पताल लेकर जाना है और घर पर ही रहे। वह डर गई। उसने करीब अढ़ाई घंटे तक गर्मी में पूरे स्टाफ की दौड़ लगवाई। पुलिस व स्टाफ की सहायता से उसे सुच्ची पिंड के मोड़ आटो रिक्शा में बैठने से पहले ही काबू कर लिया था। थाना रामा मंडी के एएसआई अजमेर सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान करवाया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें