विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू बोले- टीवी शो न करूं तो क्‍या पंजाब का पेट काटूं, सीएम ने कहा बदल सकता है विभाग

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 09:00 PM (IST)

मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा का टीवी कॉमेडी शो करने की घोषणा कर नवजोत सिंह लगातार घिरते जा ...और पढ़ें

सिद्धू बोले- टीवी शो न करूं तो क्‍या पंजाब का पेट काटूं, सीएम ने कहा बदल सकता है विभाग
सिद्धू बोले- टीवी शो न करूं तो क्‍या पंजाब का पेट काटूं, सीएम ने कहा बदल सकता है विभाग

जेएनएन, जालंधर। पंजाब के स्थानीय निकाय, पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्रालय का पद संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी शो करने की बात कह कर घिरते नजर आ रहे हैं। इसका विपक्ष विरोध कर रहा है और कांग्रेस में भी कुछ नेता इस पर आप‍त्ति जता रहे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उनका विभाग बदले जाने के भी संकेत दिए हैं। दूसरी ओर, सिद्धू इसे अपना हक बता र‍‍हे हैं। उनका कहना है कि टीवी शो न करू़ं तो क्‍या भ्रष्‍टाचार और पंजाब का पेट काटकर अपना व परिवार का पेट भरूं। अब आम आदमी पार्टी भी इस मामले में कूद पड़ी है।

बुधवार को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने दिल्‍ली मेंं कहा कि यदि सिद्धू का वैधानिक रूप से किसी टीवी शो का हिस्सा लेने में दिक्‍कत नहीं है तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ उन्‍होंने सिद्धू का विभाग बदलने के संकेत भी दिए। उन्‍होंने कहा कि अगर वैधानिक रूप से जरूरी हुआ तो सिद्धू का संस्कृति मंत्रालय का विभाग बदला जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: सीएम अमरिंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्‍य के मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं, गुरुनगरी पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर खासे गरम रहे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके टीवी शो करने पर एडवाकेट जनरल से मांगी गई कानूनी राय पर उन्होंने दो टूक कहा कि मैं शो न करूं तो क्या पंजाब का पेट काटकर अपना भरूं या फिर सुखबीर सिंह बादल की तरह रोडवेज को खत्म करके बसें चलाऊं। सुबह से शाम तक भ्रष्टाचार करूं।'

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू बोले, टीवी शाे न करुं तो क्‍या सुखबीर की तरह बस चलवाऊं

सिद्धू ने कहा, 'जो वकील है वो वकालत करता है। कल ही वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि वह किसान हैं और खेती करते हैं। बतौर मंत्री मैं आईपीएल नहीं करूंगा। 75 फीसद टीवी शो मैं पहले ही छोड़ चुका हूं। अगर महीने में चार दिन रात को सात बजे के बाद सुबह छह बजे तक मैं कुछ करता हूं तो किसी को पेट में दर्द क्यों होता है।'

'जनता को प्रॉबल्‍म नहीं तो दूसरे क्‍यों बन रहे बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना'

अमृतसर में बुधवार को लोगों के बीच में नवजोत सिंह सिद्धू।

उन्होंने कहा, जिन लोगों ने पांच बार हमारे परिवार को जिताया। तीन बार मुझे सांसद बनाया और दो बार परिवार के सदस्‍यों को विधायक चुना, जब उन्हें मेरे टीवी शो करने से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो दूसरे बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली बात क्यों कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्‍नी बोलीं, टीवी शो हमारे परिवार का एकमात्र बिजनेस

-------

सिद्धू कॉमेडी स्टेज शो छोड़ें या इस्तीफा दें : मान

उधर, संगरूर में आम अादमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सभी कॉमेडी व अन्य स्टेज शो बंद कर देने चाहिए। एक मंत्री की ड्यूटी 24 घंटे होती है। अब जनता के सेवक होने के नाते उन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए। यदि सिद्धू स्टेज शो बंद नहीं कर सकते, तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मान ने कहा कि उन्होंने भी सांसद बनने के बाद अपने स्टेज शो, फिल्मों व सीरियल में काम करना बंद कर दिया था।

देखें तस्‍वीरें: मंत्री बनने के बाद अमृतसर पहुंचे सिद्धू, श्री दरबार साहिब में माथा टेका