Athletics Championship: पंजाब पुलिस की कांस्टेबल सीमा देवी ने दस हजार मीटर रेस में जीता गोल्ड, बनाया नया रिकॉर्ड
पंचकूला में चल रही आॅल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस की कांस्टेबल सीमा देवी ने दस हजार मीटर रेस में नया रिकाॅर्ड बनाया है।
जालंधर, जेएनएन। पंचकूला में चल रही आॅल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस की कांस्टेबल सीमा देवी ने दस हजार मीटर रेस में नया रिकाॅर्ड बनाया है। सीमा ने राजस्थान की खिलाड़ी मीनू का रिकाॅर्ड तोड़ा है। सीमा ने 34:28.94 का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एएसआइ सर्बजीत कौर।
वहीं राजस्थान की मीनू ने 35:44.26 का समय निकालकर रजत पदक जीता। महाराष्ट्र की सैगीता नैक ने 36:00.17 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता है। एएसआइ सर्बजीत कौर ने 56.69 मीटर हैमर फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। सीआरपीएफ की अनिता ने 55.72 मीटर फेंककर रजत पदक जीता।
कोच सपिंदर कौर।
पंजाब की अनमोल कौर ने 55.38 मीटर हैमर फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स टीम की कोच सपिंदर कौर ने कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया है। सीमा ने शानदार बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते दस हजार मीटर में नया रिकाॅर्ड स्थापित किया। सात मार्च तक यह चैंपियनशिप चलेगी। खिलाड़ियों द्वारा अन्य प्रतिस्पर्धा में पदक आने की उम्मीद है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें