पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जलाए पुतले
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेसी विधायकों ने पुतले फूंककर प्रदर्शन किया।
जालंधर (जांस) : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेसी विधायकों ने पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। सभी विधायकों ने अपने-अपने हलकों में केंद्र की मोदी सरकार के पुतले जलाए। विधायक राजेंद्र बेरी अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया, वहीं मोदी सरकार का पुतला जलाने के लिए विधायक बाबा अवतार हेनरी अपने समर्थकों के साथ दोआबा चौक में इकट्ठा हुए। विधायक सुशील रिंकू ने अपने हलके में केंद्र सरकार के पुतले जलाए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान कुछ मिनटों के लिए सड़कें भी जाम हो गई। गर्मी के कारण जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों ने महंगाई से आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है। लोगों के वेतन कम और उनपर महंगाई का बोझ काफी बढ़ गया है। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल पदाथरें में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से देश ही जनता बेहाल है।
उन्होंने कहा कि देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब को ढीला कर दिया है। पिछले 10 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे विपक्ष के नेताओं समेत किसानों और आम आदमी में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा व्याप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का रुख ऐसा ही रहा तो 2019 में उन्हें इस के परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जनता में आक्रोश है।