विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में कॉमेडियन Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, शादी में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ जुटाई थी भीड़

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 06 May 2021 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 08:47 AM (IST)

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा विवादों में घिर गई हैं। फगवाड़ा पुलिस ने उनके खिलाफ विवाह समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के ...और पढ़ें

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की पिछले दिनों शादी हुई थी। फाइल फोटो।
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की पिछले दिनों शादी हुई थी। फाइल फोटो।

फगवाड़ा/जालंधर, जेएनएन। FIR against Comedian Sugandha Mishra: कुछ दिन पहले ही परिणय सूत्र में बंधी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Comedian Sugandha Mishra) विवादों में घिर गई हैं। फगवाड़ा पुलिस ने उनके खिलाफ विवाह समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनकी शादी में नियमों को तोड़कर भीड़ जुटी थी। सुगंधा के अलावा, वर पक्ष, संबंधित होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

बता दें, सुगंधा मिश्रा की शादी 26 अप्रैल को कॉमेडियन संकेत भोंसले के साथ फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना में हुई थी। उस समय कोविड गाइडलाइंस के अनुसार विवाह में केवल 40 लोगों के मौजूद रहने की अनुमति थी। आरोप है कि इसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए। पुलिस ने शादी की उपलब्ध वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है। थाना सदर के एसआइ रघुबीर सिंह ने बताया कि जीटी रोड स्थित क्लब कबाना में शादी समारोह में भीड़ एकत्र करने को लेकर सुगंधा मिश्रा, वर पक्ष, होटल के प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फगवाड़ा पुलिस के हाथ लगी वीडियो में सुगंधा मिश्रा के विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए दिख रहे हैं। वीडियो ग्रैब।

यह भी पढ़ें - Oxygen Da Langar: पंजाब के गुरुद्वारों में लगेगा 'ऑक्सीजन दा लंगर', गुरुघरों में कोरोना मरीजों को 'संजीवनी' देने की मुहिम

एक्टर जिम्मी शेरगिल, गिप्पी ग्रेवाल और एक्ट्रेस उपासना सिंह पर दर्ज हो चुके हैं केस

किसी सेलेब्रिटी के पंजाब में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले एक महीने ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां नियम तोड़कर भीड़ जुटाई गई । सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल को बिना अनुमति लुधियाना में वेब सीरीज की शूटिंग करते गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल तोड़कर शूटिंग की थी।  

यह भी पढ़ें - Punjab Police का गरीब पर जुल्म: SHO ने लात मारकर उड़ेली सब्जी की टोकरी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

इसके बाद पटियाला के बनूड़ में पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को भी शूटिंग करते पकड़ा गया था। यहां डीएसपी सहित 100 लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया था। सबसे ताजा मामला अभिनेत्री उपासना सिंह का है। हाल में वह रुपनगर में क्रू के साथ शूटिंग करने पहुंची थी। जब पुलिस की टीम मौके पर गई तो वह किसी तरह की अनुमति नहीं दिखा सकीं। इसके बाद उनके ऊपर केस दर्ज कर लिया गया था।

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में 3 दिन में 630 गिरफ्तार, 6500 चालान काटे

वहीं, पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमों ने पिछले तीन दिनों में राज्य भर में कोविड -19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगभग 6531 चालान काटे हैं और 629 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 2 मई से 4 मई के बीच पंजाब पुलिस ने कोविड -्19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 560 के करीब मामले दर्ज किए हैं। इनमें प्रमुख होटल, मैरिज पेलेस, रैस्टोरैंट, दुकानों आदि के मालिक शामिल हैं।

डीजीपी ने ने बताया कि पुलिस ने कोविड -19 के उचित व्यवहार न करने वाले 66000 से अधिक व्यक्तियों के आरटी -पीसीआर टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 19 मार्च, 2021 से विशेष मुहिम की शुरूआत की गई थी जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 6.9 लाख से अधिक लोगों को कोविड -19 टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया और इसके इलावा राज्य भर के 1लाख लोगों को फेस मास्क न पहनने के लिए जुर्माना किया।

यह भी पढ़ें - Punjab Police फिर कलंकित, फगवाड़ा में SHO के बाद बटाला के ASI ने किया शर्मसार, नशे में लोगों को दी गालियां