विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Police फिर कलंकित, फगवाड़ा में SHO के बाद बटाला के ASI ने किया शर्मसार, नशे में लोगों को दी गालियां

By Edited By:
Published: Thu, 06 May 2021 06:37 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 06 May 2021 09:49 PM (GMT+05:30)

पुलिस लाइंस बटाला में तैनात एएसआइ राजकुमार ने बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर पड़ते अड्डा तारागढ़ में शराब के नशे ...और पढ़ें

बटाला के एएसआइ को पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिमोट कर दिया है। वीडियो ग्रैब
बटाला के एएसआइ को पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिमोट कर दिया है। वीडियो ग्रैब

किला लाल सिंह, बटाला, जेएनएन। पंजाब पुलिस के अफसर और कर्मचारी विभाग की छवि कलंकित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। फगवाड़ा में एसएचओ नवदीप सिंह के सब्जी विक्रेता की टोकरी को लात मारने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। पुलिस लाइंस बटाला में तैनात एएसआइ राजकुमार ने बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर पड़ते अड्डा तारागढ़ में शराब के नशे में चूर होकर राहगीरों को जमकर गालियां दी। एक व्यक्ति ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीरवार को यह वीडियो जिले भर में वायरल हुई। लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए। इसके बाद एसएसपी रछपाल सिंह ने आरोपित एएसआइ को सस्पेंड कर दिया।बाद में पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि एएसआइ को हेड कांस्टेबल डिमोट कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - Punjab Police का गरीब पर जुल्म: SHO ने लात मारकर उड़ेली सब्जी की टोकरी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

गौरतलब है कि अड्डा तारागढ़ में पुलिस का नाका है। वीडियो में इसी स्थान पर एएसआइ ने नशे की हालत में भारी हंगामा किया। यह अड्डा तारागढ़ थाना किला लाल सिंह के अंतर्गत आता है। जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इस पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट से नाम पढ़ा तो उसका नाम राज कुमार लिखा हुआ था। जब उस व्यक्ति ने अपने कैमरे का रुख उस पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट की तरफ किया तो वह और भी भड़क गया और डीजीपी का नाम लेकर धमकियां देने लगा। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में एएसआइ वहां से चला गया।

इस मामले को लेकर थाना किला लाल सिंह के प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि जब उन्हें इस संबंधी सूचना मिली तो उन्होंने उसी समय पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजा था लेकिन तब तक एएसआइ वहां से जा चुका था। बटाला की डीएसपी सिटी परमिंदर कौर ने बताया कि एएसआइ को एसएसपी रछपाल सिंह ने वीरवार को बुलाया था। बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया।

एसएचओ ने मारी थी सब्जी की टोकरी को लात 

पंजाब पुलिस की छवि को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। बुधवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता ने फगवाड़ा के थाना सिटी के एसएचओ नवदीप सिंह को निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई तब की गई थी जब नवदीप सिंह का फगवाड़ा में कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाने के दौरान एक सब्जी वाले की टोकरी में लात मारने का वीडियो वायरल हो गया था। डीजीपी ने ट्वीट करके कहा था कि विभाग में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   

यह भी पढ़ें - पंजाब में कॉमेडियन Sugandha Mishra के खिलाफ FIR, शादी में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ जुटाई थी भीड़