यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
International Yoga Day 2023: CM भगवंत मान आज जालंधर में 15000 योगियों के साथ करेंगे योग
International Yoga Day 2023 कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन समेत सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधरः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार सुबह 6:30 बजे जालंधर में सीएम की योगशाला कार्यक्रम के तहत पंजाब भर से आए योगियों के साथ योग करेंगे।
15,000 योगी मौजूद रहेंगे
पीएपी मुख्यालय के खेल मैदान में लगभग 15,000 योगी मौजूद रहेंगे। योग करने वालों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बकायदा तौर पर मैट प्रदान किए जाएंगे और योग गुरु को नजदीक से देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था भी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार शाम पांच बजे जालंधर पहुंच चुके हैं।
ज्योति प्रज्वलित करने के बाद मुख्यमंत्री योगियों को संबोधित करेंगे। प्रदेश भर से योगियों को जालंधर तक लाने के लिए पनबस एवं पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की बसें रवाना कर दी गई हैं, जो सुबह 6:30 बजे से पहले पहले उन्हें लेकर पीएपी स्थित खेल मैदान पहुंच जाएंगी।
प्रशासन तैयारी में लगा
जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन समेत सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक योगी को प्रशासन की तरफ से रिफ्रेशमेंट व टी-शर्ट दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापक, विद्यार्थी, पीएपी के जवान एवं आमजन भी इसमें शामिल होंगे।