Move to Jagran APP

जालंधर में क्रिश्चन टाइगर फोर्स पंजाब का हुआ गठन, जगन्नाथ बाजवा बने प्रधान

जालंधर में रविवार को क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया गया। वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया के तत्वाधान में किए गए गठन में जगन्नाथ बाजवा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डेनियल मार्टियल और चेयरमैन मीना कुमारी को महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 01:11 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 01:11 PM (IST)
जालंधर में क्रिश्चन टाइगर फोर्स पंजाब का हुआ गठन, जगन्नाथ बाजवा बने प्रधान
जगन्नाथ बाजवा को क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जागरण

जालंधर, जेएनएन। ईसाई समुदाय की समस्याओं का समाधान करने और समाज को एकजुट करने के लिए जालंधर में रविवार को क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया गया। वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया के तत्वाधान में किए गए गठन में जगन्नाथ बाजवा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डेनियल मार्टियल और चेयरमैन मीना कुमारी को महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष अजय खोसला ने बताया कि अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए विंग बनाए जा रहे हैं। इसके तहत क्रिश्चियन टाइगर फोर्स पंजाब का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति तथा अल्पसंख्यक सरकार की अपेक्षा का शिकार होकर रह गए हैं। इसके लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।

क्रिश्चियन टाइगर फोर्स, पंजाब के नवनियुक्त प्रधान जगन्नाथ बाजवा ने संगठन की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ कमल कुमार, रोशन विरदी, विक्की चिदा, गौरव थापर, विक्की कल्याण, विनय, रमन, विक्की व विशाल हंस सहित सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस विधायक परगट सिंह बोले- पंजाब में पार्टी में बढ़ी गुटबाजी, कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिद्धू की राजनीति

यह भी पढ़ें - तीन पत्नियों वाला धोखेबाज पति, एक पत्नी जार्जिया मेेें, दूसरी चंडीगढ़ व तीसरी मोगा में, पुलिस मेहरबान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.