श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर बच्चों को जीव रक्षा के लिए किया जाएगा जागरूक
तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जीव रक्षा का खास महत्व बताया गया है।
जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के 400 बच्चों को जीव रक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। यह प्रयास सिख तालमेल कमेटी, सिख फॉर इक्वलिटी तथा संगत के सहयोग से किया जा रहा है। सोसायटी के मुख्य सेवादार जोगिंदर पाल सिंह बताते हैं कि बच्चों को बचपन से ही जीव रक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके लिए बच्चों को जीव की रक्षा के फायदे तथा इसके ढंग के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चों को घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने के लिए बर्तन भी वितरित किए जा रहे हैं। तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जीव रक्षा का खास महत्व बताया गया है।
प्रकृति का अभिन्न अंग होने के साथ-साथ यह जीव कृषि की जरूरतों में भी अहम भूमिका निभाते हैं। गुरु साहिब ने इंसानियत के साथ-साथ जीव जंतुओं की रक्षा की प्रेरणा भी दी है। इस मुहिम में हरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह चड्ढा, करणवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, संदीप वर्मा तथा सुखदीप सिंह खालसा भी शामिल है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें