बच्चों ने बेकार चीजों से बनाए सजावट के सामान
माता साहिब कौर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढंडोवाल में प्रिसिपल संतोख सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुकाबले करवाए गए।
संवाद सूत्र, शाहकोट : माता साहिब कौर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढंडोवाल ने सोमवार को बेकार चीजों से सजावट के सामान बनाने का ऑनलाइन मुकाबला करवाया। प्रिसिपल संतोख सिंह ने मुकाबले का नेतृत्व किया। यह मुकाबला 4 ग्रुपों में करवाया गया। पहला ग्रुप कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवी तक के बच्चों का था, जिसमें जज की अहम भूमिका मेडम मनजीत कौर, मेडम मनप्रीत कौर और मेडम सर्वजीत कौर ने निभाई। इस प्रतियोगिता में गुरसेवक सिंह ने पहला स्थान, इसमीत कौर ने दूसरा स्थान व हरसिमरन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरा ग्रुप कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों का था, जिसमें जज की अहम भूमिका मेडम गुरमीत कौर, मेडम प्रीति शर्मा और मेडम रितु अरोड़ा ने निभाई। इस ग्रुप में से मानव सिंह तथा खुशबू ने पहला स्थान, अर्शप्रीत कौर व ममता देवी ने दूसरा स्थान, जबकि सुमनदीप कौर व वंश चोपड़ा ने तीसरा स्थान और मनवीर सिंह ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
तीसरे ग्रुप में कक्षा नवमी से दसवीं तक के विद्यार्थी थे। इस ग्रुप में जज की अहम भूमिका मेडम अंजू शर्मा तथा मेडम कुलदीप कौर ने निभाई। इस ग्रुप में से तान्या ने पहला स्थान, कोमलप्रीत कौर ने दूसरा स्थान और रीतिका गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के आखिरी ग्रुप में कक्षा ग्यारहवीं तथा कक्षा बारहवीं का बनाया गया। इस ग्रुप में जज की अहम भूमिका मेडम सुखजीत कौर वाइस प्रिसिपल और मैडम गगनप्रीत कौर ने निभाई। इस ग्रुप में से किरनप्रीत कौर ने पहला तथा मनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके प्रिसिपल संतोख सिंह ने मुकाबलों में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी।