दोआबा में आप विधायकों की करप्शन पर भी रोक लगाएं मुख्यमंत्री : बेरी
कांग्रेस के सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक राजिदर बेरी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिगला की भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि आप सरकार के भ्रष्टाचार दूर करने के दावे झूठे हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर : कांग्रेस के सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक राजिदर बेरी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिगला की भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि आप सरकार के भ्रष्टाचार दूर करने के दावे झूठे हैं। बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ढाई महीने के कार्यकाल में पूरी तरह से फेल साबित होती नजर आ रही है। सरकारी विभागों में करप्शन पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नशे की बिक्री नए रिकार्ड बना रही है और कानून व्यवस्था की हालत सबके सामने ही है। नशे से रोजाना नौजवानों की मौत हो रही है तो राज्य का कोई ऐसा शहर ना नहीं है जहां पर गोलीबारी, कत्ल, लूट, चोरी की वारदात ना होती हो।