Move to Jagran APP

Punjab Assembly Polls 2022: जालंधर सेंट्रल से चंदन ग्रेवाल अकाली उम्मीदवार, शिअद ने जारी की 64 प्रत्याशियों की सूची

अकाली दल (बादल) ने आदमपुर (एससी) से मौजूदा विधायक पवन कुमार टीनू और जालंधर कैंट से जगबीर बराड़ को टिकट दी है। फिल्लौर से बलदेव सिंह खैहरा नकोदर से गुरप्रताप सिंह वडाला को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 07:55 PM (IST)
अकाली दल ने जालंधर सेंट्रल से चंदन ग्रेवाल को प्रत्याशी बनाया है। फाइल फोटो

जेएनएन, जालंधर। अकाली दल ने जालंधर केंद्रीय विधानसभा सीट से चंदन ग्रेवाल को टिकट देते हुए जिले की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। सोमवार में अकाली दल (बादल) की ओर से जारी 64 प्रत्याशियों की सूची में चंदन ग्रेवाल के अलावा आदमपुर (एससी) से मौजूदा विधायक पवन कुमार टीनू और जालंधर कैंट से जगबीर बराड़ को टिकट दी गई है। फिल्लौर से बलदेव सिंह खैहरा, नकोदर से गुरप्रताप सिंह वडाला को शिअद ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि जालंधर में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। अकाली दल ने अभी जालंधर उत्तरी, जालंधर पश्चिमी, करतारपुर, शाहकोट विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। 

loksabha election banner

अमृतसर उत्तरी से अनिल जोशी को टिकट

अजनाला से अमर पाल सिंह बोनी, जंडियाला से मलकियत सिंह एआर, अमृतसर उत्तरी से अनिल जोशी को टिकट दिया गया है। अनिल जोशी हाल में ही भाजपा को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए हैं। अमृतसर पश्चिम से डा. दलबीर सिंह वेरका को टिकट मिली है। अमृतसर दक्षिण से तलबीर सिंह गिल, अटारी से गुलजार सिंह राणिके, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, खेमकरण से विरसा सिंह वल्टोहा को टिकट मिली है।

लुधियाना में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

अकाली दल ने लुधियाना में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। समराला से परमजीत सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया गया है। साहनेवाल से शरनजीत सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। लुधियाना पूर्वी से रणजीत सिंह गिल का नाम सूची में है। आत्म नगर से हरीश राय प्रत्याशी बनाए गए हैं। लुधियाना केंद्रीय से प्रितपाल सिंह पाली और लुधियाना पश्चिमी से महेश इंदर सिंह ग्रेवाल प्रत्याशी होंगे। गिल से दर्शन सिंह शिवालिक को टिकट दिया गया है। दाखा से मनप्रीत सिंह अयाली और जगराओं से एसआर कलेर के नाम की घोषणा की गई है।

फतेहगढ़ साहिब से टिकट मिलते ही गुरुद्वारा साहिब नतमस्तक हुए जगदीप चीमा

जासं, फतेहगढ़ साहिब। अकाली दल ने फतेहगढ़ साहिब से पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही चीमा अपने साथियों के साथ सबसे पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब नतमस्तक हुए। चीमा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.