Move to Jagran APP

गुरुद्वारा नौवीं पातशाही से शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन सजाया

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस एक दिसंबर को गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:09 AM (IST)
गुरुद्वारा नौवीं पातशाही से शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन सजाया
गुरुद्वारा नौवीं पातशाही से शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन सजाया

जागरण संवाददाता, जालंधर : नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस एक दिसंबर को गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विशाल नगर कीर्तन सजाया। 17 नवंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब से साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन भाई जैता जी मार्केट, मैनब्रो चौक, डेयरियों वाला चौक, रेनबो रोड, मॉडल टाउन मार्केट, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन, मसंद चौक, गुरु नानक मिशन चौक, नकोदर चौक और कपूरथला चौक से होते हुए सुल्तानपुर लोधी को रवाना हुआ।

loksabha election banner

भाई जैता जी मार्केट, गुरुद्वारा मॉडल टाउन और मॉडल टाउन मार्केट के अलावा कई प्रतिष्ठानों व संस्थाओं ने नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर लगाए।

ये रहे मौजूद : इस मौके पर अजीत सिंह सेठी, सरबजीत सिंह मक्कड़, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, महिदरजीत सिंह, कंवलजीत सिंह कोछड़, कंवलजीत सिंह टोनी, कंवलजीत सिंह, मंजीत सिंह ठुकराल, अमर सिंह, गुरमीत सिंह जौड़ा, अमरजीत सिंह पाहवा, अमरीक सिंह चावला, सतनाम सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह कानपुरी, रविदरजीत सिंह खुराना, जसवंत सिंह मदान, जोगिदर सिंह लायलपुरी, जसविदर सिंह मक्कड़, सुरिदर सिंह कैरों, जतिदर सिंह मझैल, बलदेव सिंह बस्ती मिट्ठू, मंजीत सिंह पटवारी, दलजीत सिंह गाबा, सुरजीत सिंह गाबा, कंवलजीत सिंह ओबराय, जगजीत सिंह खालसा, भूपिदर सिंह भिदा, कुलविदर सिंह मल्ली, महिदर सिंह बाजवा, हरजीत सिंह काहलों, हरदीप सिंह मल्ली, सुरजीत सिंह सेठी, जगमोहन सिंह लायलपुरी, सतजोत सिंह बराड़, परविदर सिंह ओबराय, जसविदर सिंह राजा, गुरविदर सिंह संत मोटर, दविदर सिंह गुरनाज, मनप्रीत सिंह सिडाना, हरजिदर सिंह लैंडलार्ड, बलवीर सिंह बवेजा, मनमोहन सिंह कलसी, सज्जन सिंह सचदेवा, चरनजीत सिंह बवेजा, अविदर सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह मैनेजर व अन्य कमेटी सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.