Move to Jagran APP

जालंधर के माडल टाउन स्थित कपड़ा शोरूम मालिक पर केस, महिला काे दी थी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

दिल्ली में रहने वाली एक महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर माडल टाउन स्थित कपड़ा शोरूम मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित महिला पर पुलिस को की गई शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहा था।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:55 PM (IST)
जालंधर के माडल टाउन स्थित कपड़ा शोरूम मालिक पर केस, महिला काे दी थी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपित कुनाल जालंधर के माडल टाउन में कपड़ों का शोरूम चलाता है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। दिल्ली कैंट की रहने वाली महिला को उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर माडल टाउन स्थित कपड़ा शोरूम मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित महिला पर पुलिस को की गई शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहा था।

loksabha election banner

दिल्ली कैंट की रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। जनवरी 2019 में कामन फ्रैंड के जरिए उसकी पहचान कुनाल चावला से हुई। कुनाल माडल टाउन में कपड़ों का शोरूम चलाता है। फिर उनकी दोस्ती गहरी हो गई और वो फोन पर भी अक्सर बातें करने लगे। जून 2019 में कुनाल उसे मिलने के लिए दिल्ली आया। वहां दोनों होटल में मिले और शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद कुनाल जब भी दिल्ली आता तो वो दोनों होटल में मिलते थे। बाद में उसका कुनाल से झगड़ा हो गया। जिसके बाद कुनाल ने धमकी दी कि उसने शिकायतकर्ता महिला की अश्लील वीडियो बनाई है।

महिला ने उसे वीडियो डिलीट करने को कहा लेकिन उसने नहीं किया। 11 अगस्त को कुनाल चावला दिल्ली आया और फिर दस अक्टूबर को वापस जालंधर लौट आया। इस दौरान भी उनका झगड़ा होता रहा। 11 अक्टूबर को महिला भी जालंधर आई और बैस्ट वेस्टर्न होटल में रुकी। जिसके बाद कुनाल चावला के खिलाफ माडल टाउन स्थित थाना डिवीजन छह में शिकायत कर दी।

दिमागी हालत ठीक न होने की वजह से उसने सर्वोदय अस्पताल में अपना चेकअप भी करवाया। पुलिस में शिकायत करने का पता किसी तरह कुनाल चावला को भी चल गया। जब 16 अक्टूबर को वह दवाई लेने के लिए सर्वोदय अस्पताल जा रही थी तो कुनाल ने उसे फोन कर मिलने के लिए कहा। महिला ने उसे बताया कि वह दवाई लेने अस्पताल जा रही है। जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो कुनाल बाहर कार में आया और जबरन बिठाकर अपने साथ ले गया। फिर वह धमकी देने लगा कि पुलिस को की शिकायत वापस ले लो वरना उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। इसके बाद सुनसान जगह पर उसे उतारकर कुनाल चला गया। वह किसी तरह आटो में बैठकर वापस होटल आ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.