जालंधर में सड़कों का बुरा हाल, देखें गुुरुनानक चौक में कैसे गड्ढे में धंसी चलती कार
जालंधर में शुक्रवार को गुर नानक मिशन चौक पर सड़क धंस गई और कार का टायर गड्ढे में फंस गया। लोगों का कहना है कि यह सड़क करीब 10 दिन पहले ही नई बनाई गई है। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण इसका बुरा हाल हो गया है।
जालंधर, जेएनएन। टूटी सड़कों की वजह से जालंधर में आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां सड़कें टूटने से लोग परेशान न हों। कई बार ऐसे हादसों में लोगों की जान तक चली गई है। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। तााज मामला गुरुनानक मिशन चौक का है। शुक्रवार को यहां नगर निगम की बनाई सड़क कार का बोझ तक नहीं सह सकी और धंस गई। कार का टायर गड्ढे में फंस गया।
हादसे के समय कार का चालक नकोदर रोड की तरफ जा रहा था तभी सड़क धंसने से उसकी कार का पहिया उसमें फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे के कारण वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई।
शहर के गुरनानक मिशन चौक से नकोदर रोड सड़क कुछ दिन पहले ही बनी है। शुक्रवार को यह कार का बोझ नहीं सह सकी और धंस गई। इस कारण यहां बड़ा गड्ढा बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह सड़क करीब 10 दिन पहले ही नई बनाई गई है। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण इतनी जल्दी इसका बुरा हाल हो गया है। बावजूद इसके नगर निगम गहरी नींद सो रहा है। लोगों के बार-बार शिकायत करने पर भी सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें