किसानों के पक्ष में बिल पास कर कैप्टन ने नया इतिहास रचा : हरपुरा
देश में किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा काम नहीं किया जो किसानों के पक्ष में बिल पास करके आल इंडिया जंाट महासभा के प्रधान व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने किया है।
संवाद सूत्र, किशनगढ़
देश में किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा काम नहीं किया जो किसानों के पक्ष में बिल पास करके आल इंडिया जंाट महासभा के प्रधान व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने किया है। उक्त बातें आला इंडिया जाट महासभा के सीनियर वाइस प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को पास कर किसानों को खत्म कर उनकी जमीनी पूंजीपतियों को देने की साजिश रची है, जिसके लिए किसान सड़कों पर उतर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। संगठन किसानों के संघर्ष का समर्थन करती है और किसानों के साथ हर कदम पर साथ खड़ी है। इस मौके पर पंजाब के महासचिव अजैब सिंह बोपाराय, महासचिव सुखवीर सिंह मिन्हास, आदमपुर के ब्लाक प्रधान जसप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।