अब हाईवे पर नजर नहीं आएंगे कनाडा, अमेरिका, यूके के मील पत्थर
नेशनल हाईवे पर परागपुर के पास विदेशों की दूरी दर्शाते मील पत्थर अब नजर नहीं आएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 09:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : नेशनल हाईवे पर परागपुर के पास विदेशों की दूरी दर्शाते मील पत्थर अब नजर नहीं आएंगे। एक कमर्शियल संस्थान द्वारा लगाए गए इन मील पत्थरों को हाईवे अथारिटी ने शिकायत के बाद उतार दिया है। यह मील पत्थर पंजाबियों के विदेश जाने के क्रेज को देखते हुए आकर्षण के लिए लगाए गए थे। इन मील पत्थरों के साथ युवाओं के फोटो खिचवाने का क्रेज भी यहां खूब देखा गया है। कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड के मील पत्थरों पर इन देशों की दूरी बताई गई थी। आरटीआइ एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने बिना मंजूरी हाईवे पर लगे इन अवैध मील पत्थरों के खिलाफ नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह मील पत्थर हटाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें